ताजा खबरे
चलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देश
IMG 20231123 090506 55 पोर्न स्टार के मामले में कोर्ट पहुँचे डोनाल्ड ट्रम्प Rajasthan News Portal अंतरराष्ट्रीय
Share This News

donald trump 1713198220 पोर्न स्टार के मामले में कोर्ट पहुँचे डोनाल्ड ट्रम्प Rajasthan News Portal अंतरराष्ट्रीय

Thar पोस्ट। पोर्न स्टार के मामले में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार को न्यूयॉर्क की एक कोर्ट में पहुंचे। ये मामला उस पॉर्न स्टार से जुड़ा है, जिसके साथ ट्रंप के संबंधों की बात सामने आई थी। ट्रंप पर आरोप है कि उन्होंने इस मामले को छिपाने के लिए पॉर्न स्टार को एक लाख 30 हजार डॉलर का भुगतान किया था।

देश के किसी भी पूर्व राष्ट्रपति से संबंधित पहला आपराधिक मुकदमा और ट्रंप के चार मामलों में से भी पहला मुकदमा है। ट्रंप द्वारा पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को धन दिए जाने का मामला 2016 का है। उस समय ट्रंप के पॉर्न स्टार के साथ संबंध होने की बातें सामने आई थीं और आरोप है कि उन्होंने इसको छिपाने के लिए स्टॉर्मी को एक लाख 30 हजार डॉलर का भुगतान किया था। 

पूर्व राष्ट्रपति की कंपनी ने यह धन उनके वकील माइकल कोहेन को दिया था जिन्होंने ट्रंप की ओर से पॉर्न स्टार को इसका भुगतान किया। यह मुकदमा ऐसे समय आगे बढ़ रहा है जब ट्रंप इस वर्ष राष्ट्रपति चुनाव के रिपब्लिकन टिकट के लिए संभावित उम्मीदवार भी हैं।

जूरी का चयन शुरू होने से पहले कुछ कानूनी बहस हो सकती है। जब ऐसा होता है तो 12 जूरी सदस्यों और छह वैकल्पिक सदस्यों को खोजने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए दर्जनों लोगों को अदालत कक्ष में बुलाया जाता है। ट्रंप ने व्यावसायिक रिकॉर्ड में हेराफेरी करने के 34 गंभीर मामलों में खुद को निर्दोष बताया है। अभियोजकों का कहना है कि कोहेन को किए गए भुगतान को ट्रंप के वास्तविक उद्देश्य को छिपाने के लिए कानूनी शुल्क के रूप में गलत तरीके से दर्ज किया गया था ट्रंप के वकीलों का कहना है कि यह वास्तव में कानूनी खर्च था और इसमें कोई लीपापोती नहीं की गई।


Share This News