ताजा खबरे
पीबीएम: डॉ. सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य ने जारी किए आदेशगैस सिलेंडर के दाम में 993 रु तक की भारी बढ़ोतरीतेज आंधी व बारिश का अलर्ट, मई प्रथम सप्ताह का अनुमानजिला अस्पताल में 24×7 डिजिटल एक्सरे सुविधा शुरू1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौत
IMG 20241226 215831 पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री व विख्यात अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह 92 वर्ष का निधन हो गया है। उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद गुरुवार की शाम उन्हें दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया। बीते 26 सितंबर को 92 साल के हुए थे और इस मौके पर उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कई अन्य नेताओं ने बधाई दी थी।

यहां हुआ जन्म, अब पाकिस्तान में

जहाँ वे पैदा हुए थे वह अब पकिस्तन में है। कांग्रेस ने मनमोहन सिंह को दूरदर्शी राजनेता बताते हुए कहा था कि उनके योगदान को इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। बता दें कि मनमोहन सिंह का जन्म 1932 में पंजाब के गाह गांव में हुआ था जो अब पाकिस्तान का हिस्सा है। उनका परिवार बंटवारे के समय पाकिस्तान से भारत आया था। मनमोहन सिंह ने 2004 से 2014 तक प्रधानमंत्री के रूप में सेवाएं दीं। वह जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और नरेन्द्र मोदी के बाद सबसे लम्बे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्रियों में चौथे नंबर पर थे।


Share This News