Thar पोस्ट, न्यूज। कद्दावर नेता देवी सिंह भाटी की भाजपा में वापसी के बाद बीकानेर में स्वागत किया गया। जयपुर रोड के अलावा तीर्थम्भ सहित अनेक इलाको में पूर्व मन्त्री भाटी का स्वागत किया गया। बीकानेर पहुंचने से पहले श्रीडूंगरगढ़ में नगर पालिका के सामने आयोजित हुए समारोह में भाटी खासा प्रफुल्लित नजर आ रहे थे। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों, जन प्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने भाटी का जोरदार स्वागत व अभिनन्दन किया। इस मौके पर भाटी ने कहा कि वैसे तो वे 78 साल के है, किंतु उनकी असली शक्ति, ताकत व जान उनके अपने कार्यकर्ता है।