ताजा खबरे
मुरलीधर व्यास कॉलोनी रोड पर बेकाबू कार से 3 घायलअनुपस्थित कार्मिकों को नोटिस, सीएमएचओ ने लिया आकस्मिक निरीक्षणहवाई सेवाओं के विस्तार को लेकर हुई चर्चाबीकानेर में पैदल चलने की परमिशन! AI का कमालपीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में नई ट्रॉलियां, वाटर कूलर, स्टूल नए उपकरण भेंटबीकानेर में श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन 1 से 7 जून तकजलापूर्ति समय में एक दिन के लिए बदलाव, इन इलाकों में रहेगा असरराजस्थान के इन जिलों में मौसम रहेगा खराब, अन्य जिलों में हीट वेवपीबीएम में महाराणा प्रताप को लेकर कथित आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने वाले युवक ने माफी मांगी1100 दीपक से झिलमिलाया यज्ञस्थल
IMG 20240222 142509 बीकानेर के पूर्व संभागीय आयुक्त नीरज के. पवन ने की यह अपील Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर के पूर्व संभागीय आयुक्त नीरज के नाम से एक फेक फेसबुक आईडी के माध्यम से रुपये मांगने का मामला सामने आया है। इसके बाद पवन ने बीकानेर सहित प्रदेश के सभी निवासियों से अपील की है कि अगर कोई फेसबुक के माध्यम से मुझसे किसी प्रकार की डिमांड कर रहा है, तो सतर्क और सजग रहें और संबंधित थाना में मामला दर्ज कराएं। नीरज के पवन ने अलवर के एक युवक के खिलाफ अलवर एसपी को भी एक परिवाद दायर किया है। युवक का नाम है अब्दुल, जो सामान बेचने के नाम पर ठगी कर रहा है। उसके नाम पर फेक आईडी चलाकर वह लोगों को धोखा दे रहा है। इसके कारण बीकानेर, जयपुर और बांसवाड़ा में कई लोग ठगी के शिकार हो चुके हैं। हालांकि, अभी तक यह युवक पुलिस के हाथों में नहीं है।सूचना के अनुसार, यह युवक जहां-जहां भी पोस्टिंग कर रहा है, वहां-वहां लोगों को धोखा दे रहा है। इसके करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों को ठगा गया है। बीकानेर में भी कुछ लोगों को इस प्रकार के मैसेज वायरल हो गए हैं। इसके बाद बीकानेर तहलका से लोगों ने संपर्क किया। इसके संबंध में, पूर्व संभागीय आयुक्त से तहलका न्यूज ने फोन पर बातचीत की, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके नाम से फेक आईडी बनाकर ठगी की गई है, और उन्होंने सभी से सतर्क रहने की अपील की है।


Share This News