Thar पोस्ट, न्यूज। पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे सिंधिया बुधवार को बीकानेर आएगी। वे विधायक सिद्धि कुमारी दादी के निधन पर संवेदना जताएंगी। पूर्व सिंचाई मंत्री देवीसिंह भाटी अपने कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे स्वागत। राजे की यात्रा को लेकर पूर्व संसदीय सचिव डॉ विश्वनाथ मेघवाल, UIT चेयरमैन महावीर रांका भी सक्रिय । पूर्व सीएम का कई जगह होगा स्वागत। बीकानेर से सड़क मार्ग से सूरतगढ़ जाने का कार्यक्रम है।