Thar पोस्ट। राजस्थान के दिग्गज पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाडिय़ा का बुधवार कोकोरोना से निधन हो गया है। पहाडिय़ा के निधन कीजानकारी के बाद मुख्यमंत्रीअशोक गहलोत ने ट्विटर पर शोक जताया है। वे 89 वर्ष के थे उनके निधन से राजस्थान के काँग्रेसजनों में शोक छा गया। पहाडिय़ा 1980 से 1981 तक एक वर्ष राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे। बाद में उन्हें 2009 से 2014 तक हरियाणा का राज्यपाल बनाया गया। उनकी अंत्येष्टि दिल्ली में कोरोना गाइडलाइंस के अनुसार कीजायेगी। भरतपुर के ाुसावर में 15 जनवरीं 1932 को जन्मे पहाडिय़ा अत्यंत साधारण दलित परिवार मेंजन्मे थे। वे अपनी मेहनत प्रतिभा से ऊंचाइयों तक पहुँचे। वे चार बार बयाना सीट से सांसद बने, इंदिरागांधी सरकार में वे श्रम,उद्योग विभाग के मंत्री रहे। बाद में राजस्थान में बैर से 4 बार विधायक चुनेगये। वे इंदिरा गांधी एवं संजय गांधी के अत्यंत निकट थे।