Former cm ashok gahlot, file

Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के स्वास्थ्य से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। पूर्व सीएम ने खुद के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी दी है। उन्होंने कोरोना के साथ-साथ स्वाइन फ्लू से भी पीड़ित होने की पुष्टि की है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से भी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की अपील की है। इससे पहले पिछले साल भी पूर्व सीएम ने खुद के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी। पिछली बार कोरोना संक्रमित होने के दौरान अशोक गहलोत राजस्थान के सीएम भी थे।