Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर के वरिष्ठ अधिवक्ता और बीकानेर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष किशन सांखला का हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। वे 55 वर्ष के थे। उनके निधन से बार एसोसिएशन ओर कानून जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। वे 2023 में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे। उनके निधन पर बार अध्यक्ष रघुवीर सिंह राठौड़ पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र पाल शर्मा, अजय पुरोहित, वरिष्ठ अधिवक्ता आरके दास गुप्ता, गणेश चौधरी, नवल पुरोहित, अविनाश चंद्र व्यास, मदन गोपाल व्यास, एडवोकेट धर्मेंद्र व्यास सहित अनेक जनों ने शोक जताया हैं।