




Thar पोस्ट। अब मूंगफली, सरसों सहित अन्य खाद्य तेल सस्ते होंगे। खाद्य तेलों के अच्छे दिन आने वाले हैं। विश्वभर में कुछ सकारात्मक स्थितियों के चलते तेल को सस्ता करने वाले कारण एक साथ सामने आने लगे हैं। इसके चलते खाद्य तेलों पर बीते चार दिन में 15 फीसद की कमी नजर आने लगी है। सबसे बड़े कारण पर मंगलवार को अमेरिका में फैसला लिया जा सकता है। इसके बाद खाद्य तेल 40 से 50 रुपये लीटर तक सस्ते होने की चर्चा भी जोर पकड़ने लगी है।इस बारे में अखिल भारतीय खाद्य तेल व्यापारी महासंघ का भी मानना है कि अमेरिका, मलेशिया और इंडोनेशिया से बड़ी मात्रा में तेल का आयात होता है। बीते कुछ समय पहले अमेरिका में बायो फ्यूल में 46 फीसद तक रिफाइंड तेल मिलाने की इजाजत दे दी गई। जबकि पहले 13 फीसद तक मिलाया जाता था। वहीं ईद के चलते मलेशिया और इंडोनेशिया में काम कम होने के चलते प्रोडक्शन पर इसका बड़ा असर पड़ता है। कुछ देशों में मौसम के चलते फसल भी खराब हो गई थी. भारत में तेल महंगा होने के कई बड़े कारणों में से यह कुछ कारण थे।





