ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20250105 093221 1 scaled कोहरे से दो दिन तक निजात नहीं, फिर होगी बारिश-मौसम विभाग Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट। देश के उत्तर भारत के राज्यों में कोहरे के पहरा है। मौसम विभाग के अनुसार 31 जनवरी तक सुबह कोहरे के सितम रहेगा। इसके बाद फरवरी के पहले सप्ताह में बारिश होने की संभावना है। राजस्थान में विक्षोभ के चलते 2 से 4 फरवरी तक कुछ जिलों में मौसम भीगा भीगा सा रहेगा। विभाग के अनुसार तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, कर्नाटक और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। जबकि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और तटीय ओडिशा में 31 जनवरी तक सुबह घना कोहरा रहेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 4 फरवरी तक बारिश की संभावना है. वहीं उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 31 जनवरी से 4 फरवरी के बीच बारिश हो सकती है. नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से देश के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

रिपोर्ट के मुताबिक लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में अभी भी ठंड का प्रकोप जारी है. 29 जनवरी को लद्दाख के स्कर्दू में तापमान माइनस 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं लेह में -5.9 डिग्री, गुलमर्ग में -2.5 डिग्री और काजीगुंड में -0.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।


Share This News