


Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर नाल एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली दिल्ली और जयपुर की फ्लाइट्स के समय में परिवर्तन किया गया है। गर्मी के सीजन में यानि समर शेड्यूल के तहत 30 मार्च से इंडिगो की दिल्ली फ्लाइट सुबह 10:05 बजे के बजाय 11:35 बजे उड़ान भरेगी। जयपुर के लिए एलाइंस एयर की फ्लाइट अब दिन में नहीं, बल्कि रात 9:10 बजे उड़ान भरेगी। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल की मांग पर दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो फ्लाइट संख्या 6E7443 के समय में बदलाव किया गया है। 29 मार्च तक यह फ्लाइट सुबह 10:05 बजे उड़ान भरेगी, लेकिन 30 मार्च से यह 11:35 बजे रवाना होगी और दोपहर 12:50 बजे दिल्ली पहुंचेगी। दिल्ली से बीकानेर आने वाली फ्लाइट संख्या 6E7442 भी अपने पुराने समय 8:25 बजे की बजाय सुबह 10:10 बजे उड़ान भरेगी और 11:15 बजे बीकानेर पहुंचेगी।


