Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले के लूणकरणसर रोडवेज बस स्टैंड पर पुलिस ने जुआ खेलते पांच जनों को गिरफ्तार किया है। मौके से जुआ राशि व ताश के पत्ते जब्त किए है। पुलिस को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेले जाने की सूचना मिली। जिसके चलते पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी। 8470 रुपए जुआ राशि व 52 पता ताश के जब्त किए गए।