Thar पोस्ट, न्यूज। देश की पहली महिला राष्ट्रपति पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को बुखार और सीने में संक्रमण के लक्षणों के साथ पुणे के भारती अस्पताल में भर्ती करवाया हैं। उन्हें कल रात भर्ती कराया गया था। उन्हें बुखार है और सीने में संक्रमण है। उनकी हालत स्थिर है। अस्पताल के एक अधिकारी ने कहा, फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। प्रतिभा पाटिल ने 2007 से 2012 तक 12वे राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया। वह देश की राष्ट्रपति बनने वाली पहली महिला थीं।