ताजा खबरे
अनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयन
Screen Shot 2020 08 19 at 5.45.42 PM 110 फायरिंग का आरोपी गिरफ्त में Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज। पिछले दिनों बीकानेर के गंगाशहर गोली कांड मामले में पुलिस ने रानी बाज़ार बंगाली मंदिर क्षेत्र निवासी 22 वर्षीय गजेन्द्र सिंह पुत्र मेघसिंह राजपूत को धर दबोचा है। आरोपी ने मुख्य अभियुक्त हरिओम रामावत को घटना के दिन हथियार उपलब्ध करवाने में सहयोग किया बताते हैं। सीओ पवन भदौरिया के अनुसार घटना के एक दिन पूर्व घटना में प्रयुक्त हथियार गजेन्द्र सिंह के पास रखवाया गया था। जिसे आरोपी ने घटना के समय अन्य अभियुक्त को उपलब्ध करवाया। पुलिस ने हरिओम रामावत के अतिरिक्त घटना में शामिल मुल्जिमों को भी नामजद कर लिया। सभी आरोपी अंडरग्राउंड बताए जा रहे हैं। गंगाशहर के इंद्रा चौक निवासी नरेंद्र सुराणा उर्फ नीटू के घर 20 अक्टूबर की रात 1 बजे फायरिंग की। दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए मुल्जिमों में से दो घर के सामने रुके और एक अभियुक्त ने पांच फायर किए। वहीं दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार दो अभियुक्तों ने पचास मीटर की दूरी पर खड़ी कार को आग लगाई। हालांकि कार को क्षति नहीं पहुंची।मामले में पुलिस ने धारा 307, 384, 386, 336, 435/34 भादंसं व 27 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। एसपी प्रहलाद सिंह कृष्णियां ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अपने डायरेक्टर सुपरविजन व सीओ सदर आरपीएस पवन भदौरिया के सुपरविजन व थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज के नेतृत्व में उनि भोलाराम मय टीम का गठन किया। करीब 14 लोगों से पूछताछ भी की गई।


Share This News