Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले की नोखा मंडी इलाके में एक युवक पर फायरिंग का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार चेतन नामक युवक पर फायरिंग की गई। फायरिंग में वह गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसे पीबीएम के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। घटना की जानकारी के बाद एसपी तेजस्व गौतम ट्रॉमा सेंटर पहुंची है। फायरिंग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आपसी रंजिश का मामला भी बताया जा रहा है।