Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले के नयाशहर थाना क्षेत्र का सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व पार्षद दीपक के बेटे पर जानलेवा हमला हुआ है। यह मामला नयाशहर थाना क्षेत्र रामपुरा बस्ती का बताया जा रहा है। नयाशहर थाने में पूर्व पार्षद दीपक ने मामला दर्ज करवाया है।पूर्व पार्षद दीपक का आरोप है की उसका बेटा मोहित अपने काम से लौट रहा था की अचानक से एक बोलेरो में आये सोहन सिंह और 4-5 अन्य ने हमला कर दिया और फायरिंग भी की, जिससे मोहित बाल बाल बच गया। फायरिंग करने के बाद वो सभी वह फरार हो गए।