Thar पोस्ट, बीकानेर। बीकानेर में आज यहाँ फायरिंग होने से खलबली मच गई। सदर थाना इलाके में हुई घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है । चौखूटी पुलिए के नीचे आपसी बोलचाल को लेकर दो गुटों में आपसी लड़ाई हो गई । इस दौरान एक गुट की ओर से फायर भी किया गया । इसमें एक जने के घायल होने की खबर है । जिसे ट्रोमा सेन्टर ले जाया गया है ।