ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20250704 WA0021 scaled 13 वर्षों से लटकी है फायर वर्क्स मार्केट की फाइल, पटाखा कारोबार संकट में Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया, सचिव वीरेंद्र किराड़ू एवं गुरदीप शर्मा ने बीकानेर विकास प्राधिकरण आयुक्त अपर्णा गुप्ता से मिलकर आतिशबाजी मार्केट में भूखंडों का भौतिक कब्जा उपलब्ध करवाने बाबत ज्ञापन सौंपा । प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि बीकानेर की फायर वर्क्स एसोशियेशन जो कि आतिशबाजी मार्केट हेतु लगभग 13 सालों से संघर्ष करती आ रही है और 2013 में शिवबाड़ी क्षेत्र में आतिशबाजी मार्केट के लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया की शूरूआत हुई और इसके लिए स्थाई अनुज्ञापत्र धारकों से आवेदन भी मांगे गए और साथ ही धरोहर राशि भी जमा करवाई गई तत्पश्चात लौटरी द्वारा 38 आवेदकों को भूखंड आवंटित किये गये और मार्केट का शिलान्यास कर मूलभूत सुविधाओं के लिए 50 लाख का टेंडर भी निकाला गया किन्तु आचार संहिता लग जाने से अब तक भौतिक कब्जा नहीं मिल पाया है।

आज वर्तमान में प्रसासन द्वारा अनुज्ञापत्र जारी करने में कई क्षेत्र पाबन्द कर दिए जाने और आतिशबाजी मार्केट का भौतिक कब्जा ना मिलने से पटाखा व्यवसाइयों को भारी नुकसान हो रहा है | इस पर बीडीए आयुक्त अपर्णा गुप्ता ने शीघ्र ही मार्केट के लिए भूमि चिन्हीकरण कर भौतिक कब्जा दिलाने का आश्वासन दिया ।


Share This News