Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले के गांव धीरदेसर पुरोहितान में एक ट्रक में आग लग गई। ट्रक गांव सुरजनसर में तुड़ी खाली करके ठुकरियासर की ओर आ रहा था और रास्ते में धीरदेसर पुरोहितान के पास बिजली के तारों की चपेट में आने से ट्रक में आग लग गई। ट्रक में सवार मुखराम सहित एक ओर सवार ने ट्रक से कूद कर अपनी जान बचाई परंतु दोनों के फोन, कागजात गाड़ी में ही जल गए। आग की लपटें देखकर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए विजयपाल चौहान ने बताया कि जीएसएस से 11 हजार केवी की लाइन की सप्लाई बंद करवा दी गई है और ट्रक खाख हो गया है। गांव के ही धर्माराम मेघवाल ने बताया कि पुलिस व दमकल को सूचित किया। श्रीडूंगरगढ़ से नगरपालिका दमकल व आपणो गांव सेवा समिति की दमकलें पहुँची।