Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर परकोटे के मोहता चौक स्थित एक साड़ी की दुकान में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। इसके बाद इलाके में बिजली काट दी गई। आग दुकान के ऊपर फ्लोर पर लगी नीचे सभी स्टाफ काम कर रहे थे। मोहता अस्पताल के ठीक पास में स्थित है। फिलहाल आग किन कारणों से लगी यह पता नहीं चल पाया है। उपस्थित लोगों के अनुसार दमकन को आग बुझाने के लिए सूचना कर दी गई थी लेकिन स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।।आग लगने से काफी नुकसान हुआ है यह जानकारी सामने आ रही है। गैरी महाराज पान की दुकान के ठीक सामने स्थित इस दुकान में आग लगने की सूचना मिलते ही आस पास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।