Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर के माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के कार्यालय में मंगलवार को उस वक्त हडक़ंप मच गया। जब कार्यालय में आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार वहां स्थित इलेक्ट्रिक पैनल में जोरदार धमाका हुआ और आग लग गई। धमाका इतना तेज था कि कार्यालय की तीसरी मंजिल स्थित ऑफिस में बैठे कार्मिक एकबारगी दहल गए। इसी के साथ हरकत में आए गार्ड व सहायक कार्मिक ने पानी डालकर आग बुझाई। जहां आग लगी। वह स्थान माध्यमिक शिक्षा निदेशक के कक्ष के कुछ ही दूर पर स्थित है।