Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर की जयनारायण व्यास कॉलोनी इलाके में 11 केवी जीएसएस के ट्रांसफार्मर में सोमवार दोपहर अचानक धूं धूं आग लग गई कुछ क्षण धुआं छाने के तुरंत बाद ऊंची लपटें उठने लगी। पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वहां बिजली बंद करने के साथ ही दमकल को मौके पर बुला लिया गया। ऐसे में जानमान का नुकसान नही हुआ। मौके पर मौजूद दमकलकर्मी अब भी आग को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे हैं।

सोमवार की लगभग 3.15 बजे जयनारायण व्यास कॉलोनी के इस ट्रांसफार्मर में आग लगने के साथ ही बड़े इलाके में बिजली बंद हो गई। इसमें जयनारायण व्यास कॉलोनी, तिलक नगर, जयपुर रोड आदि इलाके शामिल हैं। आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। आग बुझने के बाद ट्रांसफार्मर ठंडा होने पर इसे बदलने की प्रक्रिया शुरू होगी। इसमें तीन से चार घंटे का समय लग सकता है। ऐसे में अगले चार घंटे तक इस पूरे इलाके में बिजली बंद रहेगी।