Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर की एक दुकान में आग लगने से काफी नुकसान हुआ है। जेएनवीसी थाना इलाके में एक ड्राईक्लीन की दुकान में देर रात आग लग गई । मिली जानकारी के अनुसार देर रात अग्रसेन सर्किल के पास स्थित सुपर स्टैडर्ड ड्राईक्लीन की दुकान में शार्ट सर्किट से लगी। इस आग की सूचना पर पहुंची जेएनवीसी थाना पुलिस ने पहले स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू का प्रयास किया अग्निशमन सेवा की टीम के सदस्यों विमल बिनावरा , दिनेश सिंह , नवीन सांखला , योगेन्द्र , वेदप्रकाश , मदन व रवि ने रात तीन बजे पहुंचकर आग पर काबू पाया ।