Thar पोस्ट। बीकानेर जिले के गजनेर पुलिस थाना क्षेत्र में एक झोपड़े में लगी आग लगने से एक महिला व बच्ची जिंदा जल गई। जबकि महिला का पति बुरी तरह से झुलस गया। आग कैसे लगी, फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इसकी सूचना मिलने के साथ मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। यह हादसा गजनेर थाना के नजदीकी गांव चाण्डासर में हुआ। जहां महिला, उसका पति व एक बच्ची झोपड़े में सो रहे थे। अचानक झोपड़े में आग लग गई। जिससे बुरी तरह से झुलसने से महिला व बच्ची की मौत हो गई। जबकि उसका पति गंभीर रूप से झुलस गया।