Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर के छत्तरगढ़ के करणीसर बास स्थित दो भाईयों के मकान में आग लग गई, इससे खासा नुकसान हुआ है। इस बारे में मिली सूचना पर थानाधिकारी जय कुमार भादू मय टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया परंतु बड़ा नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि करणीसर बास स्थित चंदुराम व गोपालराम मेघवाल के घर में आग लगी है। आग से घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार इसी परिवार के तीन युवकों की आज से दो माह पूर्व एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। यह हादसा घड़साना क्षेत्र में हुआ था। उस सदमे से अभी यह परिवार उभरा ही नहीं था कि इस आग ने सबकुछ तबाह कर दिया।