Thar पोस्ट, न्यूज। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से सुबह 11 बजे बजट 2024 पेश किया गया। बजट में वित्त मंत्री द्वारा सरकार की उपलब्धियाों को गिनाया गया। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार लगातार युवाओं, किसानों और महिलाओं और आम जनता के लिए कार्य कर रही है। 2047 तक हम भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाएंगे। सरकार द्वारा 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है। उन्होंने कहा कि सरकार धन की लीकेज रोकने के लिए सरकार की डीबीएल योजना पूरी तरह से सफल रही है। इसके जरिए सरकार द्वारा करीब 34 लाख करोड़ रुपये सीधे आम जनता के पास भेजे गए हैं। 

  • पीएम स्वनिधि से 18 लाख वेंडर्स को मदद की गई है। 
  • किसान सम्मान निधि और पीएम फसल योजना से अन्नदता को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया। 11.8 करोड़ किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है।
  • देश में 3000 नए आईटीआईआई खोले गए।
  • 1.40 करोड़ युवाओं को स्किल इंडिया की ट्रेनिंग दी गई है। 
  • 15 नए AIIMS और 390 नए विश्वविद्यालय बनाए गए हैं। 
  • आम आदमी की आय 50 प्रतिशत बढ़ी है। 
  • पीएम आवास योजना के कारण 70 प्रतिशत घर की मालकिन महिलाएं बन गई हैं। 
  • सरकार ने अब तक 3 करोड़ घर बनाने के अपने लक्ष्य को हासिल किया है। इस योजना के तहत अगले 5 साल में 2 करोड़ और घर बनाएंगे।
  • उच्च शिक्षा में महिलाओं की भागीदारी 28 फीसदी बढ़ी गई है। 
  • 1361 नई मंडियां जोड़ी गईं है। 
  •  देश में एयरपोर्ट्स की संख्या 149 हो गई है। टियर 2 और टियर 3 पर खास फोकस है। 
  • नमो भारत और मेट्रो ट्रेन पर फोकस होगा। 
  • देश में नए मेडिकल खोले जाएंगे। 
  • पीएम सूर्योदय योजना के तहत एक करोड़ घरों पर सोलर लगाए जाएंगे। 
  • एनर्जी, मिनरल और सीमेंट के लिए 3 नए कोरिडोर शुरू किए जाएंगे। 
  • कोयला गैसीफिकेशन से नेचुरल गैस का आयात घाटाया जाएगा।
  • अंतरिम बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने कई बड़ी योजनाओं के विकास और नई सुविधाओं की घोषणा की। वितमंत्री ने अपने बजट भाषण में बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि देश को बिजली में और आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक करोड़ घरों को 300 यूनिट सोलर बिजली ​फ्री में दी जाएगी। 
  • सोलर एनर्जी के उपयोग और इसे और बढ़ाने को लेकर खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कृत संकल्पित हैं। यह हाल ही में देखा गया जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करने के बाद आम लोगों के लिए सोलर बिजली को लेकर बड़ा फैसला लिया। यही कारण है कि  पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना शुरू करने का ऐलान किया।