ताजा खबरे
पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी कल लेंगे शपथभाजपा की ग्राम विकास यात्रा कल पहुंचेगी पेमासर व बेरासरबरसाती पानी ठहराव की समस्या से जल्दी मिलेगी मुक्ति, 59.10 करोड़ रुपए मिले, तीन स्थानों पर काम शुरूदेश: विदेश की खास खबरेंकोटगेट सांखला रेलवे फाटक अंडरपास तुरंत चालू करने हेतु आज कोटगेट पर चलाया अभियानहाइकोर्ट : रिश्ता टूटने के बाद सहमत संबंध अब दुष्कर्म नहींरोशनीघर चौराहे पर इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लगीपश्चिम बंगाल विधानसभा भंगनहरबंदी केवल इतने दिन और, इस दिन से नियमित पानीविद्यार्थियों में कौशल विकास अत्यंत आवश्यक- प्रोफेसर मनोज दीक्षित, आरएसवी के विद्यार्थियों को खेल छात्रवृत्ति वितरित
IMG 20220712 222522 बीकानेर की स्कूल में दो महिला शिक्षिकाओं में हाथापाई Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर की एक सरकारी स्कूल की महिला शिक्षिकाओं में मारपीट का मामला तेज़ी वायरल हो रहा है। पीटीआई द्वारा शिक्षका के साथ मारपीट कर गाली गलोच करने का मामला सामने आया है। दो महिला टीचरों में स्कूल समय के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि मामला थाने की दहलीज तक पहुंच गया। स्टाफ द्वारा दोनों को समझाने का प्रयास किया गया परंतु इसके के बावजूद थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा अभी तक इस मामले में कोई संज्ञान नहीं लिया गया परंतु इस संबंध में नोखा थाने में मामला दर्ज करवाया गया है । जानकारी के अनुसार राजकीय माध्यमिक उच्च विद्यालय कंवलीसर नोखा की शिक्षका विमला बिश्नोई ने मामला दर्ज करवाया है कि शारीरिक शिक्षक कमला ने परिवादिया शिक्षिका के साथ विद्यालय में रंजिशवश गालीगलौच की व मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।


Share This News