Thar पोस्ट। बीकानेर में फिर से मेले, पर्व व अन्य त्यौहारी आयोजनों की धूम रहेगी। सितंबर माह आयोजनों से लगभग है। 30 अगस्त को रक्षा बंधन के साथ ही कार्यक्रमों का आगाज हो जाएगा। सितंबर में ही रामदेवरा व पूनरासर हनुमानजी का मेला भरेगा। आगामी दिनों में उत्सव, पर्व मेलों की रंगत एक साथ देखने को मिलेगी। इनमें 1 सितंबर को धमोली, 2 सितंबर को बड़ी तेज़, 5 सितंबर को उभ छठ, 6 व 7 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्ठमी, 11 सितंबर को बछबारस, 17 सितंबर को भादवा बीज, 19 को गणेश  चतुर्थी, 20 सितंबर को ऋषि पंचमी है। इसके अलावा 21 सितंबर को सियाणा मेला, 23 सितंबर को पूनरासर मेला, 25 सितंबर को रूणिचा मेला, 27 सितंबर को तोलियासर मेला, 27 व 28 सितंबर को कोडमदेसर मेला भरेगा। सितंबर में पर्व व त्योहारों को देखते हुए भक्तों व संस्थाओं ने व्यापक स्तर पर तैयारियां की है। रामदेवरा, पुनरासर, सियाणा व कोडमदेसर मेलों को देखते हुए अभी से भक्तों में उत्साह देखा जा रहा है। इन मेलों में हज़ारों भक्त पैदल व अपने संसाधनों पर जाते है। इनके लिए अनेक स्थानों पर सेवाएं भी लगाई जाती है।