ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20230329 161853 मादा चीता ने 4 शावकों को दिया जन्म, कुनबा बढ़ने की आस फिर बंधी Rajasthan News Portal अंतरराष्ट्रीय
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। देश मे चीतों की संख्या बढ़ने की आस बंधी है। मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नामीबिया से लाए गए चीते छोड़े थे। पीएम मोदी ने यह चीते अपने जन्मदिन 17 सितंबर को छोड़े थे। कूनो से ही एक अच्छी खबर आई है। पीएम ने 17 सितंबर को PM मोदी द्वारा छोड़े गए 3 चीतों में से एक मादा चीता ने 4 शावकों को जन्म दिया है। जो शावक पैदा हुए हैं वो पहले भारतीय चीता हैं।तीन वर्षीय मादा चीता ‘सियाया’ ने करीब पांच दिन पहले चार शावकों को जन्म दिया था। हालांकि इन शावकों के लिंग के बारे में अभी पता नहीं लगा है। मुख्य वन संरक्षक और वन बल के प्रमुख जे.एस. चौहान ने बताया कि जब मां चीता शावकों को खुले में लाएगी तब हमें उनके लिंग के बारे में पता चलेगा। अभी शावक पूर्व-रिलीज बाड़े में सुरक्षित हैं।सितंबर 2022 में नामीबिया से 8 चीते लाए गए थे, उसके बाद फरवरी 2023 में  दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते और लाए गए थे। जिसके बाद कूनो में चीतों का कुनबा 20 का हो गया था। लेकिन पिछले दिनों के मादा चीते की मौत के बाद केवल 19 ही रह गए थे। वहीं आज 4 शावकों ने जन्म लिया है, जिसके बाद कुनबा फिर से बढ़कर 23 का हो गया है। सूत्रों के अनुसार सभी शावक स्वस्थ हैं। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नामीबिया से आये 8 चीतों की पहली खेप को गत 17 सितंबर को अपने जन्मदिन पर मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय अभयारण्य में छोड़ा था। इनमें 5 मादा और 3 नर चीते थे। पर्यावरण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने पिछले महीने संसद को सूचित किया था कि कूनो में सभी 8 चीतों को अब बड़े परिसर में छोड़ दिया गया है।


Share This News