





Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। ज्येष्ठ माह मे लगातार पशु, पक्षियो क़े लिये जनसहयोग से जल सेवा करने वाली बीकानेर सेवा योजना द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए नाल रोड पर डेहरू माता क़े पीछे स्याऊ बाबा गौशाला मे खाली पड़ी खेलियों, कुंड और पालसियों मे टेंकर से पानी डलवाया l





बीकानेर सेवा योजना क़े अध्यक्ष राजकुमार व्यास ने बताया इस गौशाला को यहां प्रतिदिन आने वाले दर्शनार्थी नंदलाल पालीवाल और गौरीशंकर क़े अलावा अन्य दो तीन मिलकर यहां गायों क़े लिये चारा पानी की व्यवस्था करते है, आज बीकानेर सेवा योजना ने यहां पानी की व्यवस्था की, अगले दो तीन दिनों मे यहां एक चारा गाड़ी की जनसहयोग से व्यवस्था की जाएगी l पुनीत कार्य मे सूर्यप्रकाश सेवग, नंदलाल पालीवाल।ने सहयोग किया l