ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20241023 101608 30 30 लाख लोग घरों में कैद, हजारों घरों बिजली नहीं, इस देश मे तूफान गाइड लाइन जारी Rajasthan News Portal अंतरराष्ट्रीय
Share This News

Thar पोस्ट। लाखों लोग घरों में कैद है। इमरजेंसी एलर्ट मिल गया है। तूफान के चलते दक्षिण वेल्स और पश्चिमी इंग्लैंड में हजारों घरों में बिजली नहीं है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे बिजली कटने की स्थिति में टॉर्च, बैटरी और पावर पैक जैसी जरूरी चीजें साथ रखें। 30 लाख लोगों को उनके मोबाइल पर इमर्जेंसी अलर्ट भेजा गया है। इसमें उन्हें घर के अंदर रहने और गाड़ी चलाने से बचने की सलाह दी गई है।

आयरलैंड और यूनाइटेड किंगडम में आया भयंकर तूफान डाराघ (Darragh) अब काफी घातक हो गया। हवा की रफ्तार 80-90 मील प्रति घंटा तक पहुंच गई है। वेल्स और दक्षिण-पश्चिम इंग्लैंड के कुछ हिस्सों में तूफान डाराघ (Darragh) के चलते रेड अलर्ट जारी किया गया है। प्रभावित क्षेत्रों में लाखों लोगों को घर के अंदर रहने की सलाह दी गई है। तूफान के चलते पेड़ों के गिरने और इमारतों से मलबा गिरने का भी खतरा है।

रेड अलर्ट का असर

मौसम विभाग ने तूफान की चेतावनी शनिवार को जारी की है। पश्चिमी और दक्षिणी वेल्स तथा ब्रिस्टल चैनल तट को कवर करते हुए ये चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 90 मील प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।


Share This News