Thar पोस्ट, न्यूज। दबंग नेता व पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी आज दूसरे दिन भी मोर्चे पर डेट रहे। अपने चिर परिचित अंदाज व बयानबाजी को लेकर चर्चा में रहने वाले पूर्व सिंचाई मंत्री देवी सिंह भाटी का जिला कलक्ट्रेट पर पानी की मांग को लेकर सोमवार से शुरू हुआ आमरण अनशन दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा। जब-जब भाटी बोला है राज सिंहासन डोला है। भाटी के धरने पर बीकानेर से ही नहीं, बल्कि दूर-दूर से भी लोग पहुंच रहे है। जैसे-जैसे अनशन का समय बीतता जाएगा, वैसे-वैसे भाटी के समर्थकों का जमावड़ा बढ़ता चला जाएगा। उधर पूर्व सिंचाई मंत्री व दबंग नेता भाटी के आमरण अनशन व धरने को लेकर प्रशासन गंभीर नजर आ रहा है। मंगलवार को एक बार फिर से भाटी को जिले के आला अधिकारियों के साथ वार्ता का निमंत्रण दिया गया है। कल भी वार्ता हुई थी, किंतु वार्ता सिरे नहीं चढ़ पाने के कारण विफल हो गई।