Thar पोस्ट, न्यूज। जय नारायण व्यास कॉलोनी चौराहे पर एक पौधे को ट्री गार्ड से सुरक्षित किया गया। आज यूआईटी व जयनारायण कॉलोनी थाना के सहयोग से पीपल के पेड़ को सुरक्षा दी गई। उल्लेखनीय है कि कॉलोनी में वर्षों से लगे पीपल के चारों और घेरा क्षतिग्रस्त हो गया था। इसे ठीक करवाने की अपील स्थानीय लोगों ने संभाग के आयुक्त डॉ नीरज के पवन से की थी।