Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में आज एक हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग चर्चा में रही। खारा गांव में बुधवार शाम अचानक मौसम पलटा और तेज अंधड़ के साथ बारिश शुरू हो गई। इस दौरान आसमान में उड़ान भर रहे सेना के एक हेलीकॉप्टर की नजदीकी गांव खारा में एमरजेंसी लेडिंग करानी पड़ी। बीकानेर से करीब 20 किलोमीटर दूर खाली खेत में सेना के हेलीकॉप्टर की लेडिंग कराई गई है। हेलीकॉप्टर में पायलेट समेत तीन लोग सवार थे। तीनों सुरक्षित नीचे उतरे और सेना के अधिकारियों को सूचना दी। ग्रामीणों के मुताबिक आसमान में बारिश और तेज हवा के बीच यह हेलीकॉप्टर चक्कर काटते हुए जमीन पर उतर गया। हेलीकॉप्टर पर आर्मी जेड 359 लिखा हुआ है। पायलेट ने साथियों की मदद से हेलीकॉप्टर को कवर से ढक दिया ताकि बारिश से कोई नुकसान नहीं पहुंचे। साथ ही वापस उड़ाने के लिए इनपुट मांगा। इसमें कम से कम आधा घंटा वापस उड़ान नहीं भरने का मैसेज प्राप्त हुआ। राजस्थान के जोधपुर जिले में स्थित लोहावट से भारतीय वायुसेना के दो हेलिकॉप्टर ने बुधवार को उड़ान भरी थी. खुले आसमान में दोनों हेलिकॉप्टर उड़ रहे थे, इसी दौरान अचानक से मौसम खराब हो गया. धूल भरी आंधी और मूसलाधार बारिश की वजह से सेना के दोनों हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. ये आपात लैंडिंग बीकानेर के खारा में हुई।
बिगड़े मौसम के कारण सेना के दो हेलिकॉप्टर को बीकानेर के खारा गांव में कच्ची सड़क पर उतारना पड़ा। हेलिकॉप्टर और उसके पायलट पूरी तरह सुरक्षित हैं। ये हेलिकॉप्टर मौसम बिगड़ने से पहले जोधपुर के लोहावट से निकले थे। बीकानेर के खारा के पास इसका संपर्क कंट्रोल रूम से टूट गया था। आगे मौसम खराब होने के कारण इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।