Thar post] बीकानेर । विद्युत उपकरणों के आवश्यक रखरखाव के कारण शुक्रवार को सुबह 7 बजे से 10 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। बीकेईएसएल के सहायक अभियंता ने बताया कि ट्रैफिक थाना, डुप्लेक्स कॉलोनी, पटेल नगर, पंचशती सर्किल, आदर्श कॉलोनी, वैष्णो धाम, मोदी एक्वा, वृंदावन एनक्लेव, जयपुर रोड, आरके पुरम आदि क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

 

Thar post] बीकानेर । जिले के पांचू थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए तीन युवकों के पास 35 ग्राम स्मैक को बरामद किया है। जानकारी के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक योगेश यादव के निर्देश में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीन लोगों को दबोचा जो बाइक पर सवार होकर मादक पदार्थों की सप्लाई करते थे। पुलिस ने जगदीश, भीयाराम व मोहन को गिरफ्तार किया तीन बदमान पांचू निवासी है। इनके कब्जे से 35 ग्राम स्मैक बरामद की है। पांचू एसएचओ विकास बिश्नोई के द्वारा अब तक 80 ग्राम स्मैक बरामद हो चुकी है। पकड़ गये मादक पदार्थ की बाजार कीमत करीब 3 लाख रुपए है। पुलिस ने कुछ और तस्कारों को भी ट्रेस किया है जो जल्द ही पुलिस के शिकंजे में होगें।