Thar पोस्ट, न्यूज। विद्युत उपकरणों के आवश्यक रख-रखाव हेतु 20 अप्रेल को विद्युत आपूर्ति सुबह 06:30 बजे से 09:30 बजे तक बाधित रहेगी। बिजली कंपनी के सहायक अभियंता से मिली जानकारी के अनुसार रामदेव कॉलोनी, रांका भवन के आस पास का क्षेत्र, मंगलम ग्रीन्स, विनायक नगर, मधुवन वाटिका, श्याम वाटिका, चलानी पैलेस के आस पास का क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।