Thar पोस्ट, न्यूज,बीकानेर। विद्युत उपकरणों के आवश्यक रख रखाव के लिए गुरुवार प्रातः 6 से 8 बजे तक विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।बीकेईएसएल के सहायक अभियंता ने बताया कि उत्सव होटल के पास, बाबू होटल के आसपास का क्षेत्र, एसबीबीजे बैंक, खतूरिया भवन के पास, खजांची भवन, चौपड़ा कटला, रोजगार ऑफिस, आंखों का अस्पताल, फोर्टिस हॉस्पिटल, रिलायंस फ्रेश आदि क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
एक मेडिकल स्टोर का अनुज्ञापत्र निलंबित व एक निरस्त
Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक सुभाषचंद्र मुटनेजा ने बताया कि जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर मेडिकल कॉलेज रोड़ स्थित सिसोदिया मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 22 मई तक के लिए निलंबित कर दिया गया है।
मुटनेजा ने बताया कि नीम की चौकी गाँव काकड़ा, नोखा स्थित चामुण्डा मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर द्वारा नियमानुसार प्रतिधारित शुल्क जमा नहीं करवाने पर नियम 63 (3) के तहत फर्म का अनुज्ञापत्र 26 मई से निरस्त कर दिया गया है।