Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रथम प्रशिक्षण जल्द ही दिए जाने के मद्देनजर सभी कार्यालयाध्यक्ष अपने अधीन कार्यरत किसी भी कार्मिक को जिला निर्वाचन अधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं देंगे।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिभा देवठिया ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मतदान अधिकारियों के प्रशिक्षण एवं ड्यूटी आदेशों की पालना के लिए प्रत्येक ‌संबंधित कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा तथा यहां नियुक्त किए गए कार्मिकों की सूचना संबंधित तहसील कार्यालय को भिजवाई जाएगी । कंट्रोल रूम राजकीय अवकाश के दौरान भी कार्यरत रहेगा।

नगर निगम की साधारण सभा की बैठक 14 फरवरी को

बीकानेर। नगर निगम की साधारण सभा की बैठक 14 फरवरी को आयोजित होगी।
नगर निगम आयुक्त केसर लाल मीणा ने बताया कि वेटरनरी विश्वविद्यालय के सभागार में दोपहर 12:15 बजे से बैठक होगी। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2024-25 के प्रस्तावित बजट अनुमान तथा अन्य संशोधित एवं पुनर्विनियोजन वित्तीय प्रस्तावों पर विचार विमर्श व पारित किये जाएंगे।