Thar पोस्ट, न्यूज। सियासी गर्माहट के बीच आज राजस्थान में कांग्रेस अपनी तीसरी सूची जारी कर सकती है। वहीं बीजेपी भी अपने शेष उम्मीदवारों की घोषणा करने की तैयारी में है। कांग्रेस पार्टी से जुड़े जानकारों का कहना है कि राजस्थान में विधानसभा चुनावों के लिए आज कांग्रेस अपनी तीसरी सूची जारी कर सकती है। भाजपा और कांग्रेस दोनों अब तक दो-दो सूचियां जारी कर चुके हैं। भाजपा की दो सूचियों में 124 नाम तय हुए हैं, जबकि कांग्रेस ने अब तक 76 नाम घोषित किए हैं। कांग्रेस की पहली सूची काफी लंबे इंतजार के बाद आई। भाजपा ने प्रदेश में आचार संहिता लागू होने के साथ ही अपनी पहली सूची जारी कर दी थी। कांग्रेस ने 13 दिन बाद 21 अक्तूबर को पहली सूची जारी की। वह भी सिर्फ 33 नामों की। हालांकि, इसके अगले ही दिन कांग्रेस ने फिर से 44 नामों की एक और सूची जारी कर दी।