Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में पंचायत व निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो रही है। आमजन के मन मे यह सवाल है कि इस साल निकाय चुनाव कब होंगे। कौन नया महापौर, सभापति, पार्षद बनेगा। लंबे समय से हर किसी के मन में एक ही सवाल है कि आखिर चुनाव कब होंगे. हाईकोर्ट भी सरकार से पूछ चुकी है कि 6 हजार से अधिक ग्राम पंचायतों में चुनाव कब कराए जाएंगे. अब चर्चा है कि प्रदेश में दिसंबर 2025 तक पंचायती राज और शहरी निकायों के चुनाव एक साथ कराए जा सकते हैं. पंचायती राज संस्थाओं के पुनर्गठन को लेकर बनी कैबिनेट सब कमेटी जल्द सरकार को रिपोर्ट सौंपेगी. इसके बाद अंतिम फैसला मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को लेना है।
इस बीच भजनलाल सरकार वन स्टेट वन इलेक्शन की दिशा में लगातार काम कर रही है. इसके तहत सरकार तैयारियों में जुटी हुई है. सरकार का मानना है कि एक साथ चुनाव कराने से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि प्रशासनिक समन्वय भी बेहतर होगा. इसके अलावा, बार-बार आचार संहिता लागू होने से विकास कार्यों में होने वाली रुकावट भी कम होगी।