Thar पोस्ट। इन दिनों लोगों की दिलचस्पी इस बात में है कि किस दावेदार को टिकट मिला और किसका कटा। छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव में अब 1 माह से भी कम समय रह गया है। इस बीच कांग्रेस ने चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट भी जारी कर दी है। इस लिस्ट में कांग्रेस ने कुल 53 उम्मीदवारों की घोषणा की है छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए जारी की गई दूसरी लिस्ट में राज्यसभा की पूर्व सांसद छाया वर्मा को धारसीवा सीट से उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले कांग्रेस ने रविवार को 30 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इस लिस्ट में टीएस सिंहदेव अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा गया था। इस लिस्ट को मिलाकर कांग्रेस ने अब तक अपने 83 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। छत्तीसगढ़ की कुल 90 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में चुनाव आयोजित करवाने का फैसला किया है। राज्य में 90 विधानसभा सीटों के लिए 7 और 17 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं, चुनाव के परिणाम की घोषणा मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम के साथ ही 3 दिसंबर को की जाएगी।

राजस्थान : राजस्थान के लिए कांग्रेस की आज लिस्ट जारी नहीं हुई । राजस्थान की बैठक के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी नाराज़ नजऱ आए। सीईसी की बैठक में सिंगल पैनल नाम लाने पर राहुल बेहद नाराज दिखे। बैठक में उन्होंने कहा, वही घिसे पीटे चेहरे सिंगल पैनल लाने का क्या फायदा। नए नाम क्यों नहीं है शामिल, मेरे पास है सारी रिपोर्ट। नए चेहरों को प्राथमिकता दिया जाना चाहिए। राजस्थान कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची आज जारी नहीं होगी। संभवत अब 20 अक्टूबर को या उसके बाद सूची जारी की जाएगी। बैठक में राहुल गांधी, सीएम गहलोत, गोविंद सिंह डोटासरा, सुखजिंदर सिंह रंधावा पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में शामिल हुए. उम्मीदवारों के नाम पर लंबी चर्चा हुई।