ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 नगर निकाय चुनाव: मतदाताओं की संख्या घटकर 1.10 करोड़ हुई, इतने लाख नाम कटे Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में निकाय चुनाव में 1.10 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। राज्य में प्रस्तावित नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर निर्वाचन प्रक्रिया के तहत महत्वपूर्ण चरण पूरा हो गया है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से 195 नगर निकायों की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। इसके आधार पर अब आगे की चुनाव प्रक्रिया संचालित होगी। निकाय चुनाव 2026 की तैयारियों के तहत 195 नगर निकायों की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। पुनरीक्षण प्रक्रिया के बाद कुल मतदाताओं की संख्या घटकर 1.10 करोड़ रह गई, जिसमें 3.22 लाख से अधिक नाम हटाए गए। निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने बताया कि प्रदेश की कुल 309 स्थानीय निकायों में से 195 निकायों की अंतिम मतदाता सूची जारी की गई है, जबकि शेष 113 निकायों में मतदाता सूची तैयार करने का कार्यक्रम अलग से संचालित किया जा रहा है। अंतिम सूची में पुरुष मतदाताओं की संख्या 56,57,921 है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 53,49,578 दर्ज की गई है। इसके अलावा 377 ट्रांसजेंडर मतदाता भी सूची में शामिल हैं।


Share This News