


Thar पोस्ट न्यूज। दिल्ली विधानसभा चुनाव की सभी 70 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। इसमे भाजपा 47, आप 23 सीटों पर आगे है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। ताज़ा अपडेट के अनुसार भाजपा को रुझानों में बहुमत मिल गया है। जंगपुरा सीट से आप के मनीष सिसोदिया हार गए हैं। अरविंद केजरीवाल को भी हार मिली है। सीएम आतिशी जीत गई हैं। कुछ सीटों पर कांटे की टक्कर चल रही है। इसमे कभी भाजपा तो कभी आप बढ़त बना रही है।







