Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर । पूरे देश में जिलाधीश के माध्यम से प्रधानमंत्री व् वित्त मंत्री के नाम सौंपे जायेगे विरोध ज्ञापन।बीकानेर दाल मिल्स एसोसिएशन के सचिव राजकुमार पचीसिया ने बताया कि ऑल इंडिया दाल मिल्स एसोसिएशन की वीडियो कोंफ्रेंसिंग द्वारा देशभर के दाल मिलर्स की ज़ूम मीटिंग का आयोजन अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई | जिसमें देशभर के दाल मिलर्स ने हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा आनाज, दाल एवं अन्य खाद्य पदार्थों पर 18 जुलाई से लगने वाले जीएसटी के विरोध में देशभर के दाल मिलर्स अपने प्रतिष्ठान 16 जुलाई को एक दिन के लिए सांकेतिक रूप से बंद रखेंगे | सभी मिलर्स ने यह भी निर्णय लिया कि अगर सरकार अपना निर्णय वापस नहीं लेती है तो आगे आन्दोलन को और तेज किया जाएगा | क्योंकि सरकार का यह निर्णय खाद्यान व दलहन व्यापार के लिए सही नहीं है और ना ही यह किसानों व आमजन के लिए हितकर है | साथ ही देश भर के दाल मिलर्स ने यह भी निर्णय लिया है कि सभी अपने अपने जिले के जिलाधीश के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री व वित्त मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर अपना विरोध दर्ज करवाएंगे।

बुधवार को आएंगे शिक्षा मंत्री डाॅ. कल्ला
Thar पोस्ट, न्यूज। शिक्षा मंत्री डाॅ. बी. डी. कल्ला बुधवार प्रातः 7.25 बजे बीकानेर पहुंचेंगे तथा यहां स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

रक्षाबन्धन मेला 27 जुलाई से 5 अगस्त तक
Thar पोस्ट, न्यूज। जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित ग्रामीण हाट में दस दिवसीय रक्षाबन्धन मेला 27 जुलाई को आरंभ होगा।
जिला उद्योग केन्द्र महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा ने बताया कि 5 अगस्त तक चलने वाले इस मेले में हस्तनिर्मित एवं आर्टीफिशियल राखियों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया जाएगा। साथ ही श्रंगार के उत्पादों का प्रदर्शन भी किया जाएगा। प्रदर्शनी में देश के विभिन्न क्षेत्रों से लकड़ी, चमड़ा, पत्थर, धातु के हस्तशिल्प आर्टिफिश्यल ज्वैलरी, हैण्ड एम्बोय्डरी उत्पादों एवं अन्य कई तरह के उत्पादों को प्रदर्शित किया जाऐगा। हण्डीक्रॉफ्ट, हॅण्डमेड साबुन, चॉकलेट्स, कोटाडोरिया साडिया व सूट आर्टिफिशियल ज्वैलरी, कॉस्मेटिक्स आईटमस, खाटा- चूरी, हैण्डलूम वस्त्र एवं सूट तथा खाने-पीने के विविध व्यंजन के साथ-साथ बच्चों के लिए झूले भी मेले में लगाए जाएंगे। मेले में भाग लेने हेतु इच्छुक आर्टीजन चोपड़ा कटला स्थित जिला उद्योग केन्द्र कार्यालय समय में उपस्थित होकर अपना आवेदन पत्र जमा करा सकते है।

Thar पोस्ट न्यूज। देश व राज्य की सुख समृद्वि व जनकल्याण के लिये मां सच्चियाय (ओसिया)गंगा शक्ति पीठ करमीसर रोड पर एक माह तक धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किये जाएंगे। मंदिर के अधिष्ठाता पंडित रामजी व्यास मुन्ना महाराज के सानिध्य में पं संजय भारद्वाज के आचार्यत्व में रोजाना वैदिक मंत्रोचारण के साथ शहस्त्र धारा रूद्वाभिषेक होगा। अध्यक्ष रासबिहारी जोशी ने बताया कि सुबह 8 बजे से शिव शक्ति पीठ व विष्णु लक्ष्मी पूजन के अलावा सवा लाख पार्थिव रूद्व निर्माण किया जाएगा। सायं काल में भजन संध्या व महाआरती आयोजित होगी। एक माह तक नियमित चलने वाले इस आयोजन में शहर व बाहर से आएं श्रद्वालु धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेंगे। इसको लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 12 अगस्त को पूर्णाहुति के दिन सवा लाख शिवलिंग का वैदिक मंत्रोचारण के साथ पूजन व सरोवर में प्रवाह किया जाएगा।