Thar पोस्ट, बीकानेर। शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला गुरुवार को प्रातः 4.10 बजे बीकानेर पहुचेंगे तथा स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के पश्चात् रात्रि 11.20 बजे रेलमार्ग से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

गुरुवार को विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे केश कला बोर्ड अध्यक्ष
Thar पोस्ट। केश कला बोर्ड के अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत गुरुवार को विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। गहलोत चारणवाला, कतरियासर और बीकानेर में आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे। केश कला बोर्ड अध्यक्ष शुक्रवार सुबह 8 बजे पल्लू के लिए प्रस्थान करेंगे।

गुरुवार को आएंगे भूदान ग्रामदान बोर्ड अध्यक्ष
बीकानेर। राजस्थान भूदान ग्रामदान बोर्ड के अध्यक्ष श्री लक्ष्मण कड़वासरा गुरुवार दोपहर 4 बजे चूरू से प्रस्थान कर सायं 7 बजे बीकानेर पहुंचेंगे और सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।