Thar पोस्ट, न्यूज । बीकानेर विशुद्ध खादी ग्रामोद्योग समिति के नवीन खादी भंडार का हुआ उद्धाटन। शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने कहा कि खादी महज वस्त्र नहीं वरन एक विचार है। वस्त्र उद्योग के वर्तमान रूझानों के अनुरूप खादी में आवश्यक बदलाव कर युवा पीढ़ी को खादी पहनने के लिए प्रेरित करें।
डॉ. कल्ला ने बुधवार को बीकानेर विशुद्ध खादी ग्रामोद्योग समिति द्वारा पंचशती सर्किल पर नए खादी भंडार के उद्घाटन अवसर पर यह बात कही। डॉ. कल्ला ने कहा कि खादी की जड़ें हमारी आजादी के आंदोलन से जुड़ी है। देश को एकता के सूत्र में पिरोने में भी खादी की भूमिका रही है। आज भी हर हाथ को काम देने में खादी की बड़ी भूमिका निभा सकती है। उन्होंने नई पीढ़ी को खादी से जुड़ने का आव्हान किया। इस अवसर पर खादी व ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष बृजकिशोर शर्मा ने कहा कि खादी को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने कई अभिवन पहल की है। ग्रामीण अंचल के युवाओं को आधुनिक तकनीक प्रशिक्षण के माध्यम से खादी के जरिए रोजगार देने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। फैशन, रंग व डिजाइन में खादी के नए युवाओं द्वारा पंसद किए जा रहे हैं। पंचशती सर्किल पर नया खादी भंडार खोले जाने पर बीकानेर विशुद्ध खादी ग्रामोद्योग समिति को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि इस स्थान पर खादी भंडार खुलने से नई पीढी भी खादी के वस्त्र लेने के लिए प्रेरित होगी। इस अवसर पर समिति के श्रीकृष्ण व्यास, सूरजमल व्यास, खादी ग्रामोद्योग के निदेशक प्रवीर कुमार, जिला उद्योग केन्द्र महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा, इंदुभूषण गोयल, हजारी देवड़ा, झंवर पन्नू, धनपत बिहाणी, डॉ संगीता सक्सेना रामकुमार पुरोहित, रूप किशोर व्यास, चतुर्भुज व्यास, गिरधारी कूकणा आदि मौजूद रहे।

*जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के विजेता उपविजेता पुरस्कृत* शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने बुधवार को शार्दूल स्पोर्ट्स स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में 66वीं जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता अंडर 17 के विजेता और उप विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, प्रताप बस्ती द्वारा 6 से 9 नवंबर तक किया गया था। इसमें 16 टीमों के 242 खिलाड़ियों ने भाग लिया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मालासर प्रतियोगिता में विजेता रही। वहीं बीकानेर बॉयज स्कूल ने उप विजेता का खिताब जीता।
इस दौरान डॉ.कल्ला ने कहा कि खिलाड़ी अपने लक्ष्य पर ध्यान देते हुए पूर्ण समर्पण के साथ खेलें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्पर्धाओं में विजेता रहने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहन को बड़ी ईनामी राशि दी जा रही है। सरकारी नौकरियों में खेलों का कोटा निर्धारित किया गया है। उन्होंने शार्दूल स्पोर्ट्स स्कूल से जुड़ी यादें सांझा की।
इस दौरान अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सुनील बोड़ा, स्पोर्ट्स स्कूल प्राचार्य अजय पाल सिंह शेखावत, प्रताप बस्ती स्कूल प्राचार्य अन्नू पंवार, शारीरिक शिक्षक केशव पुरोहित, जयप्रकाश आशीष दुबे, महावीर पवार, रणविजय सिंह आदि मौजूद रहे। मधुबाला शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया।