Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। शिक्षा मंत्री डॉ.बी.डी.कल्ला मंगलवार को रेल मार्ग द्वारा जयपुर से प्रस्थान कर बुधवार सुबह 4.10 बजे बीकानेर पहुंचेंगे। डॉ.कल्ला बुधवार को स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तत्पश्चात रात्रि 11.20 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन जमशेदपुर द्वारा आयोजित ट्रांस हिमालयन एक्सपीडिशन फिट 50+ महिलाओं के दल ने 12000 फिट की ऊंचाई पर अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास किया । नेशनल एडवेंचर फाउंडेशन राजस्थान चैप्टर के सचिव आर के शर्मा ने बताया कि प्रथम एवरेस्ट विजयन सुश्री बचेंद्री पाल सहित दल की महिला सदस्यों को डा. सुषमा बिस्सा के निर्देशन में योगिक क्रियाएं की ।
व्यास पार्क में प्राणायाम एवं योग साधकों का सम्मान। नेचर योगा व बॉडी फ्लेक्सीबिलिटी एकेडमी के तत्वावधान में व्यास पार्क में आयोजित 30 दिवसीय योग शिविर सम्पन्न हुआ । शिविर के समापन पर योग साधकों को शिक्षाविद सावित्रीदेवी पारीक स्मृति सम्मान प्रदान किया गया । पीबीएम ट्रॉमा सेंटर प्रभारी एवं अस्थिरोग विभागाध्यक्ष डॉ. बी.एल. खजोटिया की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी जुगल राठी थे । कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि शिक्षाविद जानकी नारायण श्रीमाली, संपत पारीक थे । कार्यक्रम में वरिष्ठ लेखक अशफाक कादरी ने भारतीय योग पर प्रकाश डाला । फिल्मकार मंजूर अली चंदवानी, सीएमओ डॉ.एल.के.कपिल, अंशुल पारीक, अनुपम पारीक, डॉ.सत्य नारायण अग्रवाल, हनुमान सहारण, धीरज पारीक,विनोद भोजक, विनोद दम्माणी,अनुपम पारीक, विशेष आमंत्रित थे। कार्यक्रम में योग गुरु अजय स्वामी एवं योग साधकों को मेडल, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में योग साधकों ने प्राणायाम, व्यायाम, विभिन्न योग क्रियाओं का प्रदर्शन किया । कार्यक्रम का संयोजन अशफाक कादरी ने किया ।

Thar पोस्ट, न्यूज। आरएलजी संस्थान द्वारा 24 जून को नि:शुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण शिविर आयोजित किया जाएग। आरएलजी संस्थान कार्यालय पवन पुरी साउथ में संजीवनी लैब व डॉ. वाहिद होमियो क्लिनिक के सहयोग से शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
डॉ. शाहिन्दा कादरी द्वारा मरीजों का परीक्षण व उपचार के साथ नि:शुल्क दवा वितरण भी किया जाएगा साथ ही इम्यूनिटी बूस्टर की दवा सभी को नि:शुल्क दी जाएगी|
संस्थान की अध्यक्ष डॉ. अर्पिता गुप्ता ने कहा होम्योपैथी एक त्वरित एवं मृदु चिकित्सा पद्धति है यह बीमारी ही नहीं बीमारी के कारणों को जड़ से खत्म करती है इसलिए संस्थान द्वारा 24 तारीख शुक्रवार को सुबह 11:00 से 1:00 के बीच शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें मधुमेह बीपी हृदय रोग पेट कब्ज पाइल्स अपच कमर जोड़ों के दर्द गठिया लिवर मौसमी बीमारियां चर्म रोग आदि बीमारियों के उपचार के लिए मरीज अपना नाम उम्र 8946940980 पर पंजीकरण करा सकते हैं| पंजीकृत मरीजों को पैथोलॉजी जांच में भी छूट दी जायेगी।