Thar पोस्ट बीकानेर। शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी.कल्ला ने मंगलवार को महाशिवरात्रि पर्व पर रंगोलाई महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की। डॉ.कल्ला ने गणेश पूजन करने के साथ रुद्राभिषेक भी किया।डॉ.कल्ला ने कहा कि महाशिवरात्रि भगवान शिव की आराधना करने का दिन है इसका अपना एक अलग ही महत्व है। पूजा अर्चना के बाद भगवान शिव का विशेष श्रृंगार किया गया। मंगलआरती के दौरान अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।

जयनारायण व्यास कॉलोनी के सेक्टर नम्बर 6 स्थित हनुमान मंदिर पार्क में शिव परिवार की मूर्तियों की धूमधाम के साथ के प्राण प्रतिष्ठा मंगलवार को हुई। शि़क्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा विद्वानों के मंत्रोच्चारण के साथ की। शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा पश्चात आरती उतारी गई। भोग लगाकर प्रसाद का वितरण किया गया। दुर्गा पाठ व वास्तु जाप हुआ। इससे पहले मूर्ति नगर भ्रमण निकाली गई।
पण्डित आचार्य कैलाश पुरोहित ने डॉ. कल्ला के द्वारा शिव परिवार मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करवाई। डॉ.कल्ला ने दूध व पानी से भगवान शिव का अभिषेक किया और कुमकुम, चावल, फल, केसर, पुष्प माला, जनेऊ, मोली, प्रसाद, फल, दक्षिणा से पूजन किया। डॉ.कल्ला व शिव भक्तो ने महादेव के जयकारे लगाए।
गोपेश्वर भक्त मण्डल जयनारायण व्यास कॉलोनी ने शिव परिवार की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा करवाई है। इस दौरान यज्ञ में शहर वासियों ने सुख-शांति समृद्धि की कामना कर आहुति दी।इस अवसर पर शिक्षा मंत्री डॉ.कल्ला ने शिवरात्रि की कथा पर विस्तार से प्रवचन दिए। उन्होंने यहां उपस्थिति भक्तगणों को शिवभक्ति की महिमा, पूजा, शिव-पार्वती के विवाह प्रसंग पर विचार व्यक्त किए। राम प्यारी मोदी, जेठमल, श्रेयोदवी अरोड़ा, गौरी शंकर मोदी व दुर्गा देवी, लोट्स डेयरी के अशोक मोदी, राजाराम धारणिया, श्रीमती सुनीता गौड़, सोहन लाल वैद, तहसीलदार शिव प्रसाद, राम अरोड़ा ने डॉ.कल्ला का स्वागत किया। आभार पार्षद अंजना खत्री ने व्यक्त किया। मूर्ति स्थापना के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। जहां पर आस पास के लोग शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया।

परोपकार से बड़ा कोई धर्म नही- डॉ.कल्ला
श्री बालचंद राठी मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट एवं मारवाड़ी युवा मंच द्वारा निशुल्क कैंसर जांच शिविर आयोजित
श्री बालचंद राठी मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट एवं मारवाड़ी युवा मंच के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को जस्सूसर गेट के अंदर स्थित रौनक पैलेस में निशुल्क कैंसर जांच शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री डॉ.कल्ला ने कहा कि वर्तमान में बिगड़ती दिनचर्या व स्वास्थ्य के प्रति असावधानियां अनेक रोगों का आमंत्रित कर रही हैं। सिगरेट, तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से कैंसर का खतरा लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने नशे के दूर रहने का आह्वान किया और इसके दुष्प्रभावों की जानकारी देने के साथ योग, व्यायाम और प्राणायाम के महत्त्व के बारे में बताया।
डॉ.कल्ला ने कहा कि स्व. बालचंद राठी परोपकारी व्यक्तित्व के धनी थे। उनका पूरा जीवन परोपकार के कार्यों में व्यतीत हुआ। उन्होंने कहा कि परोपकार से बड़ा कोई धर्म नहीं होता। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट द्वारा किए गए यह प्रयास सराहनीय हैं और दूसरों को इससे प्रेरणा मिलेगी।
कार्यक्रम में डॉ.कल्ला ने केंसर की जांच के लिए शिविर आयोजित करना अच्छी पहल है। यदि किसी व्यक्ति को ऐसी बीमारी हो जाए, तो समय पर इलाज करवाएं। राज्य सरकार द्वारा भी इसके लिए पूर्ण प्राथमिकता से सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पीबीएम अस्पताल में कैंसर के निदान की सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं।
श्री बालचंद राठी मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी जुगल राठी ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा सामाजिक सरोकारों के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। संस्था द्वारा वर्तमान में होम्योपैथिक चिकित्सा एवं सिलाई प्रशिक्षण शिविर चलाए जा रहे हैं। उन्होंने संस्था की अन्य गतिविधियों के बारे में बताया।
मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र भट्टड ने बताया कि संस्था के मोबाइल कैंसर स्क्रीनिंग सेंटर द्वारा विगत तीन वर्षों में दो लाख लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। स्क्रीनिंग के दौरान दुर्भाग्यवश दो प्रतिशत स्वस्थ लोगों में भी कैंसर की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि स्क्रीनिंग के माध्यम से समय पर कैंसर रोग की पहचान होने से बड़े खतरे से बचा जा सकता है।
मारवाड़ी युवा मंच बीकानेर मरुधरा के विनय हर्ष ने बताया कि संस्था द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किए गए है। कोरोना काल में जरूरतमंद परिवार को राशन उपलब्ध करवाया गया।
इस दौरान गोपीकिशन पेड़ीवाल, ओम प्रकाश करनाणी, द्वारका प्रसाद पच्चीसिया, डूंगरसिंह तेहनदेसर, बाबूलाल मोहता, रामरतन धारणिया, विजय थिरानी, विनोद भोजक, ममता राठी, राधिका लोहिया, इंद्रा राठी, विमल चांडक, भगवान महावीर कैंसर अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. मितेश, विजय कोचर, मनोज बजाज, पवन चांडक, रविंद्र जाजड़ा मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मंच संरक्षक किशन लोहिया ने किया।

पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने की घोषणा पर कार्मिकों ने शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला का किया अभिनंदन
मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा 1 जनवरी 2004 के बाद नियुक्त राज्य कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने सहित कर्मचारी हितों से जुड़ी अन्य घोषणाएं करने पर मंगलवार को शिक्षकों व कर्मचारियों ने शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला का अभिनंदन किया और सरकार का आभार जताया।
इसके लिए सैकड़ों शिक्षक और कर्मचारी डॉ. कल्ला के पवनपुरी स्थित आवास पहुंचे और स्मृति चिन्ह भेंट कर तथा मालाएं पहनाकर शिक्षा मंत्री का स्वागत किया।
इस दौरान डॉ. कल्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा पुरानी पेंशन स्कीम दोबारा शुरू करना राज्य कर्मचारियों के लिए ऐतिहासिक सौगात है। इससे लाखों कार्मिकों का भविष्य सुरक्षित होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सदैव कर्मचारी हितों के प्रति संवेदनशील रही है। पुरानी पेंशन लागू करना जैसी घोषणा भी इसी श्रंखला की एक कड़ी है। उन्होंने कहा कि बजट में सरकार ने प्रत्येक वर्ग का ध्यान रखा है। इसमें जिले को भी अनेक सौगातें मिली हैं। किशोर पुरोहित, श्रवण पुरोहित, संजय पुरोहित, रजनीश भारद्वाज, विचित्र नारायण आचार्य, उमाशंकर पुरोहित, महेश सुथार, योगेश व्यास, अशोक श्रीमाली, निर्मल रांकावत, महेंद्र पवार, राधा कृष्ण
गहलोत, महेश सुथार, आनंद व्यास, जय शंकर व्यास सहित अन्य कार्मिक मौजूद रहे।