Thar पोस्ट बीकानेर। बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के हर क्षेत्र में घर-घर स्वयं चलकर जाने की चाह और क्षेत्रवासियों से मिलने, बुजुर्गों से आशीर्वाद लेने, युवाओं का साथ पाने को आतुर यशपाल गहलोत का जनसंपर्क निरन्तर जारी है। एक ओर चुनाव के लिए वोटिंग का दिन करीब आता जा रहा है। वहीं दूसरी ओर क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में अब तक पहुंच नहीं पाने का मलाल भी यशपाल को सता रहा है।
प्रवक्ता विकास तंवर ने बताया कि यशपाल गहलोत ने बुधवार को जनसंपर्क घड़सीसर रोड स्थित शिवा बस्ती और सूर्य नगर, लोहार कॉलोनी, पुराना बस स्टेण्ड गंगाशहर में किया। जहां उन्होंने कहा कि बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में विकास की असीम संभावनाएं है। यहां दुर्भाग्य यह रहा कि जिस सोच के साथ इस क्षेत्र का विकास होना था, वह हो नहीं पाया। इसकी वजह आप सब जानते हैं। लेकिन अब भी कोई देर नहीं हुई है। गहलोत ने ओबीसी स्नेह मिलन समारोह में शामिल होकर सभी से आशीर्वाद मांगा। इसके अलावा यशपाल गहलोत ने फड़बाजार वाल्मीकि बस्ती, शिव पार्क टैरेसा स्कूल के सामने खतुरिया कॉलोनी, सुरजपुरा, समतानगर, अमरसिंह पुरा लाल क्वार्टर, जसोलाई कमला कॉलोनी चिल्ला के पास का क्षेत्र में पहुंचकर संपर्क किया। गहलोत का जनसंपर्क अभियान सुबह भगवान की पूजा पाठ करने के बाद नियमित रूप से शुरु हो जाता है। फिर होता है सिलसिला क्षेत्रवासियों के साथ व्यक्तिगत रूप से मिलने का, जहां घर के बुजुर्ग महिला हो या पुरुष हर किसी युवा साथियों के जोशीले नारे जनसंपर्क को और भी सार्थकता प्रदान कर रहे हैं।