





Thar पोस्ट। तनाव के बीच ईरान में आज जोरदार भूकंप आया है। अमेरिका ईरान में तनाव के बीच दक्षिणी ईरान में 5.5 तीव्रता के भूकंप ने दहशत फैला दी है। जर्मनी के जीएफजेड अनुसंधान केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र सिर्फ 10 किलोमीटर की गहराई में था। अभी तक इससे किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। हालांकि इसे परमाणु परीक्षण से भी जोड़कर देखा जा रहा है।


ईरान में तनाव का माहौल है और ईरान रॉकेट परीक्षण कर रहा है। ऐसे में हर भूकंपीय घटना पर कड़ी नजर रखी जा रही है।